
Join Bookberry
Join Bookberry to track reading, unlock your AI reading guide, and earn welcome berries when you sign up.
No credit card required
"एक ऐसी किताब, जो आपके बच्चों और उनके बच्चों को वह सब कुछ बनने के लिए प्रेरित करेगी, जो वे बन सकते हैं।" - वॉल स्ट्रीट जर्नल "शानदार, बुद्धिमत्ता से परिपूर्ण और सारगर्भित।" -फ़ोर्ब्स अगर आप दुनिया बदलना चाहते हैं, तो शुरुआत अपना बिस्तर संवारने से कीजिए। 17 मई, 2014 को एडमिरल विलियम एच. मैकरेवन ने ऑस्टिन में टेक्सास यूनिवर्सिटी के स्नातक के छात्रों को सत्र के पहले दिन संबोधित किया। यूनिवर्सिटी के आदर्श वाक्य 'जो यहाँ शुरू होता है उससे दुनिया में बदलाव आता है' से प्रेरणा लेकर उन्होंने उन दस सिद्धांतों के बारे में बताया जिन्हें उन्होंने नेवी सील ट्रेनिंग के दौरान सीखा था और जिन्होंने उन्हें न केवल ट्रेनिंग और लंबे नौसेना करियर में, बल्कि पूरी ज़िंदगी में चुनौतियों से उबरने में मदद की। उन्होंने बताया कि किस तरह से इन बुनियादी बातों का इस्तेमाल करके कोई भी अपने आपको और दुनिया को बेहतर बनाने के लिए बदल सकता है। बड़ी विनम्रता और आशावाद के साथ इस कालातीत पुस्तक में सरल ज्ञान, व्यावहारिक सलाह और प्रोत्साहन के शब्द समाहित हैं जो पाठकों को जीवन के सबसे मुश्किल पलों में भी और अधिक उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करेंगे।
Note: Bookberry insights are powered by ChatGPT and may contain occasional inaccuracies. Sign in to leave feedback and generate new insights.