
Join Bookberry
Join Bookberry to track reading, unlock your AI reading guide, and earn welcome berries when you sign up.
No credit card required
नकारात्मक लोगों को दूर रखने से सकारात्मक सोच और उच्च प्रदर्शन प्राप्त किया जा सकता है हम सभी उन्हें जानते हैं - वे कार्यशक्ति घटाने वाले और शिकायती लोग । चाहे कार्यालय हो या सामाजिक तानाबाना, हमेशा कोई न कोई व्यक्ति ऐसा होता है जो हमारी भावनाओं को हाईजैक करने की कोशिश करता है ताकि हमारा जीवन असहनीय हो जाए। डेबी डाउनर पूरे दिन शिकायत करती रहेगी क्योंकि कुछ भी ठीक नहीं हो रहा - मौसम भयानक है, सरकार गिर रही है, अर्थव्यवस्था ढह रही है, आज सोमवार है, और इन सबसे बढ़कर, डोनट में एक छेद है! हम उन शिकायत करने वालों से कैसे निपट सकते हैं जो हर किसी की ख़ुशी में खलल डालते हैं और हमारे मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं ? बेस्टसेलिंग जर्मन लेखक तोबियास बेक की लिबरेटेड फ़िलॉसफ़ी एक ध्रुवीकरण करने वाला और उत्तेजक विचार सुझाती है - हम भावनात्मक संतुलन और ऊर्जा को वापस पाने के लिए बस दूर चले जाएं। पढ़ने में आसान और अपरंपरागत अनबॉक्स यॉर लाइफ़ आंशिक रूप से वर्कबुक, सेल्फ़ - हेल्प, नॉन फ़िक्शन और एक कहानी है। एक आधुनिक और पागल कर देने वाली दुनिया में, जो ग़लत चीज़ों की परवाह करना बहुत आसान बना देती है, यह किताब हमें यादगार कहानियों के ज़रिये और ख़ुद को नकारात्मक लोगों से मुक्त करने तथा एक सफल और प्रामाणिक जीवन जीने के लिए कारगर रणनीतियां प्रदान करती है। दूसरों के द्वारा निर्धारित किए जाने के बजाय अपने जीवन को सफलतापूर्वक चलाएं। ऐसे लोगों की तलाश करें जो आपका समर्थन करते हैं, आपको विकसित होने देते हैं, और आपको आगे बढ़ाते हैं । समस्याओं और जोख़िमों के बजाय अवसरों और संभावनाओं के बारे में सोचें। खुद को प्रेरित करें, अपना रास्ता स्वयं बनाएं, और अपने सपनों और दूरदर्शिता से स्वयं को निर्देशित होने दें।
Note: Bookberry insights are powered by ChatGPT and may contain occasional inaccuracies. Sign in to leave feedback and generate new insights.