
Join Bookberry
Join Bookberry to track reading, unlock your AI reading guide, and earn welcome berries when you sign up.
No credit card required
ये दो साधारण शब्द आपकी पूरी ज़िन्दगी को देखने का तरीक़ा बदल सकते हैं। यदि आप अपने लक्ष्यों को हासिल करने में संघर्ष कर रहे हैं या और अधिक खुशी महसूस करना चाहते हैं, तो समस्या आपके भीतर नहीं है। समस्या यह है कि आप दूसरों को कितनी अहमियत देते हैं। इस पुस्तक में आप सीखेंगे कि किस तरह 'लेट देम' जैसे दो शब्द आपको स्वतंत्र कर सकते हैं। दूसरों की राय, दखलंदाजी और आलोचनाओं से मुक्त कर सकते हैं। हर परिस्थिति और हर किसी को नियंत्रित करने के थका देने वाले प्रयासों से भी मुक्ति दिला सकते हैं। जीने का एक बेहतर तरीक़ा लेट देम थ्योरी एक प्रमाणित विधि है जो आपको यह सिखाती है कि अपने समय और ऊर्जा को कैसे बचाएं और सिर्फ उन्हीं बातों पर ध्यान केंद्रित करें जो आपके लिए महत्तवपूर्ण हैं। आपने बहुत समय दूसरों की स्वीकृति पाने में, उन्हें खुश रखने में और उनकी सलाह को मानते हुए बिता दिया। अब सीखिए कि कैसे अपनी शक्ति व्यर्थ गंवाने से बचें और एक ऐसा जीवन जीएं जिसमें आप, आपके सपने, आपके लक्ष्य और आपकी खुशियां ही सबसे महत्त्वपूर्ण हो। लेट देम जीवन जीने का एक आसान उपाय है जिसके बारे में दुनिया भर के लाखों लोग लगातार चर्चा कर रहे हैं। क्योंकि यह असरदार है। अपनी ज़िंदगी पर नियंत्रण पाने का त्वरित उपाय यह है कि दूसरों को नियंत्रित करने की कोशिश करना बंद करें और उस पर ध्यान केंद्रित करें जिसे आप नियंत्रित कर सकते हैं यानी स्वयं को। जब आप दूसरों को उनका जीवन जीने देते हैं, तो आप स्वयं अपना जीवन आसानी से जी पाते हैं
Note: Bookberry insights are powered by ChatGPT and may contain occasional inaccuracies. Sign in to leave feedback and generate new insights.